संचार युग में नई तकनीक के साथ चलने पर ब्लॉग व वेबसाइटस से परिचय होना ही होता है। ऐसी सूरत में ब्लॉग व वेबसाइट क्या हैं? इनको किन उद्देश्यों को लेकर लिखा जाता है? लिखने के क्या लाभ हैं? और सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या मैं भी यह कर सकता हूं?
अगर हां तो कैसे?
''अभिव्यक्ति'' अर्थात htpp://freeblogcreate.blogspot.com का इन्हीं सब सवालों के समाधान निमित्त अभ्युदय हुआ है। खासकर तब जब अंतरजाल में ढेरों जानकारियां मौजूद हों।
इसकी भी एक खास वजह है। वह यह कि ये ढेरों जानकारियां सिर्फ और सिर्फ अंग्रेजी भाषा में मौजूद हैं। हिन्दी भाषी समुदाय का ज्यादातर तबका अंग्रेजी की आसान समझ से दूर ही रहता है। इसी कारण उसके लिए ये मौजूद जानकारियां निरर्थक-सी रहती हैं। वह समझने का यत्न करता है फिर भी पूरा नहीं समझ पाता। अपने को अभिव्यक्त करने के लिए उसकी अभिव्यक्ति किसी ऐसे साथी की तलाश करती रहती है जो उसकी समझ के अनुसार उसे सब कुछ धीरे-धीरे सीखा सके। बस........ इसीलिए ''अभिव्यक्ति'' का उपक्रम किया गया है।
''अभिव्यक्ति'' हिन्दी भाषी समुदाय के लिए निर्मित एक मंच है। यहां ब्लॉग के विषय में प्रारंभिक उपलब्ध कराने का प्रयास है। यहां मन-मस्तिष्क में उपजे सभी सवालों के साधारण भाषा में प्रत्युत्तर हैं।
यहां ब्लॉग का निर्माण कैसे किया जाए, कदम-दर-कदम सरल तरीके से व्याख्या है। हिन्दी ब्लॉग के निर्माण में ''अभिव्यक्ति'' एक सहयोगी की भूमिका निभा सका तो यह सौभाग्य होगा।
इस मंच पर ब्लॉग के निर्माण में काम आने वाले उपकरणों, नित नये होते प्रयोगों तथा ब्लॉग विकास से संबंधित संपर्कों का उल्लेख भी आपको मिलेगा।
हिन्दी भाषी लोगों की इस 'ब्लॉग निमाणार्थ निर्देशन' समस्या के निमित्त अनेक साथियों ने सकारात्मक प्रयास किए हैं। उनके प्रयास सराहनीय हैं। वे निरंतर अपनी ऊर्जा को जन के प्रति समर्पित कर रहे हैं। नये लिंक और नये प्रयोगों का हवाला देते हुए अपने मंच को वे नित्य विकसित करते जा रहे हैं। इससे काफी लाभ भी हुआ है। यह ''अभिव्यक्ति'' उन्हीं साथियों को सादर समर्पित।
पहले से मौजूद मंचों पर हमें एक रिक्तता जरूर महसूस हुई और वह यह कि जिनके पास पहले से कुछ ज्ञान हो, वही उनके प्रयोगों से भली-भांति जुड़ सकता है। और जो कुछ नहीं जानता, मतलब पहली कक्षा का विद्यार्थी है वह?
हमारे प्रयास इसी दिशा में हैं। यहां सिर्फ शुरूआती चरणों की शिक्षा है। इनके माध्यम से ब्लॉग की दुनिया में प्रवेश आसानी से किया जा सकता है। आगे से आगे चलने के लिए कई सपंर्कों का हम उल्लेख करेंगे, उन पर जाकर नित्य प्रति गुणवत्ता मिलती चलेगी।
आशा है ''अभिव्यक्ति'' के प्रयास आपको पसंद आएंगे।
हमारे प्रयास इसी दिशा में हैं। यहां सिर्फ शुरूआती चरणों की शिक्षा है। इनके माध्यम से ब्लॉग की दुनिया में प्रवेश आसानी से किया जा सकता है। आगे से आगे चलने के लिए कई सपंर्कों का हम उल्लेख करेंगे, उन पर जाकर नित्य प्रति गुणवत्ता मिलती चलेगी।
आशा है ''अभिव्यक्ति'' के प्रयास आपको पसंद आएंगे।
प्रतिक्रिया तथा सुझाव-सलाह तो जरूरी होते ही हैं, इंतजार रहेगा।
अगले टॉपिक पर सीधे जाने के लिए यहां क्लिक करें- अगला अध्याय दिखाएं
अगले टॉपिक पर सीधे जाने के लिए यहां क्लिक करें- अगला अध्याय दिखाएं

